72 की उम्र में हसीना को जागी लिव इन रिलेशन की जरूरत... ढल चुकी उम्र में बोलीं- बेटों को भी कहती हूं ये काम करो

Zeenat Aman Live In Relation: दिग्गज अदाकारा जीनत अमान जितनी बोल्ड अपनी जवानी में थी उससे कहीं ज्यादा बोल्ड उनके ख्याल अब भी बने हुए हैं। जीनत अमान ने एक बार फिर से आज के यूथ के लिए ऐसी बात कह डाली है जिसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, इस बार जीनत अमान ने लिव इन के मुद्दे पर अपनी बेबाक राय पेश की है।
जीनत ने इंस्टा पर अपनी डॉगी लिली के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में जीनत 72 साल की उम्र में भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए जीनत ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन के शुरूआत में एक्ट्रेस सबको अपनी डॉगी लिली से इंट्रोड्यूज करा रही है। उन्होंने बताया कि लिली को मुंबई को सड़क से बचाया गया था और तभी वे उनके साथ है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में युवाओं को शादी से पहले लिव-इन में रहने की सलाह देती हुई नजर आ रही हैं।
जीनत लिखती हैं कि- 'यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आपको सलाह दूंगी शादी करने से पहले साथ रहे। यह वही सलाह है जो मैंने हमेशा अपने बेटों को दी है, दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं या रह रहे हैं। यह मुझे लॉजिकल लगता है कि इससे पहले कि दो लोग अपने परिवार और सरकार को अपने समीकरण में शामिल करें, वे पहले अपने रिश्ते को टेस्ट करें। ऐसे करने से एक-दूसरे की कई सारी अच्छाई और कमियां पता चलती है, जिसे शादी से पहले कम किया जा सकता है। लोग क्या कहेंगे इस बारे में नहीं सोचना चाहिए।'
बता दें कि जीनत अमान ने एक्टर संजय खान से साल 1985 में गुपचुप शादी कर ली थी। संजय खान उस वक्त पहले से ही शादीशुदा थे, पर वह जीनत की ओर आकर्षित हो गए थे। फिर कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद संजय खान और जीनत अमान ने शादी कर ली। हालांकि शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे और दोनों अलग हो गए। बताया जाता है कि संजय खान का स्वभाव बहुत ही गुस्से वाला था। उन्होंने कई बार जीनत अमान पर हाथ उठाया था, जिसकी वजह से उनकी एक आंख में गहरी चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें पीटोसिस हो गया था। इसी साल अभिनेत्री ने अपने आंख का इलाज कराया है।
वहीं संजय खान के साथ शादी टूटने के बाद जीनत अमान को दोबारा एक्टर मजहर खान से इश्क हुआ था और 1985 में उनसे शादी कर ली थी। मगर ये रिश्ता भी कुछ ठीक नहीं चला। जीनत ने एक बार खुलासा किया था कि मजहर से शादी करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। वह उन्हें काम करने नहीं दे रहे थे। साथ ही अभिनेत्री ने उन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शादी के 12 साल बाद तलाक ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications