30 साल बाद जीनत-राजबब्बर साथ-साथ
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान और अभिनेता राजबब्बर 30 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से परदे पर नजर आएंगे। वे राजा बुंदेला द्वारा निर्देशित फिल्म 'दिल तो दीवाना है" में एक साथ दिखेंगे। यह जोड़ी सबसे पहले एक साथ 1980 में 'इंसाफ का तराजू" में दिखी थी जिसमें जीनत ने एक मॉडल बनी थी जो राजबब्बर बनें कारोबारी के बलात्कार की शिकार हो जाती है। फिल्म इस साल 27 अगस्त को रिलीज होगी।
देखें :टमाटर की बारिश में नहाए रितिक-कैटरीना
बुंदेला ने बताया, 'कहानी एक प्रेम कहानी है लेकिन इसकी केंद्रीय विषय वस्तु उन लोगों को लेकर है जो अपने परिवारों और संस्कृति को छोड़कर भारत से विश्व के अलग अलग हिस्सों में चले जाते हैं। वे 15-20 साल बाद लौटते हैं तो देखते हैं कि लोगों की जिन्दगी उनसे काफी आगे निकल चुकी है।" उन्होंने कहा, 'जीनत ने एक ऐसी मलेशियाई महिला की भूमिका निभाई है जो अकेले ही अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है और बब्बर की भी यही कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications











