'मैं प्रेग्नेंट थी और मेरा पति दूसरी औरत के साथ..', जब जीनत अमान को प्यार में मिला धोखा

Zeenat Aman Pregnancy Cheat

Zeenat Aman Pregnancy Cheat: जीनत अमान हिंदी सिनेमा की एक दिग्गज एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि आज भी वह अपने स्टाइलिश लुक की वजह से काफी पसंद की जाती है। लेकिन जीनत अमान ने अपनी जिंदगी में काफी दुख झेले हैं और आज वह बहुत ही खुलकर अपनी जिंदगी को जीती हुई नजर आती है। लेकिन एक वक्त था जब वह पूरी तरीके से अकेली हो गई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जीनत अमान ने जब मजहर खान के साथ में शादी रचाई थी तो उनकी जिंदगी पूरी तरीके से नरक बन गई थी। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था और उनके दो बच्चे भी हुए थे। जीनत अमान ने बताया था कि उनका यह शादी करके बाद में पछतावा हुआ था। लेकिन उन्होंने अपने दोनों बेटों की वजह से 12 साल तक उस रिश्ते को निभाया।

जीनत अमान ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "उनसे शादी करने का फैसला मेरा खुद का था। इसीलिए मैंने सोचा कि इसको आखिरी सांस तक निभाऊंगी। मैंने इसको ठीक करने की काफी कोशिश भी की। मैं प्रेग्नेंट थी तो वो मेरे साथ में नहीं थे। वो वक्त मेरे लिए बहुत मुश्किल था। बाद में एक मैगजीन में खबर आई कि मेरा पति किसी दूसरी औरत के साथ था और यह सच था।"

जीनत अमान ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "जब मेरा बच्चा हुआ था तो मुझे लगा कि शादी को खत्म कर देना चाहिए। लेकिन फिर मैंने सोचा कि बच्चे को एक मौका जरूर मिलना चाहिए। लेकिन मेरा बच्चा जब 5 साल का हुआ तो मैंने एक काम करने का सोच लिया था। लेकिन तब मजहर बीमार हो गए और उनकी देखभाल में मेरा पूरा दिन बीत जाता था।"

एक्ट्रेस ने बताया कि "मैंने इंजेक्शन देना सीख लिया था और ड्रेसिंग करना भी सीख लिया था। मैं 18 महीने तक उनके साथ में रही। यहां तक कि मैंने उनके शरीर का बैग भी बदला। तब मैं पूरी तरीके से टूट गई थी और उन 12 सालों में कोई ऐसा भी नहीं था जो यह कह सके कि तुम कैसी हो?"

More from Filmibeat

Read more about: zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X