कौन है ज़ीनत की जिंदगी में!
ज्ञात हो कि कुछ ही दिन पहले ये खबर आई थी कि ज़ीनत अमान एक रियल एस्टेट कारोबारी सरफराज हसन अहमद को पसंद करती हैं और उनसे शादी भी करने की सोच रही हैं। इस बात को लेकर मीडिया ने इतना बवाल मचाया कि आखिरकार खुद जीनत ने मीडिया के सामने आकर कहा कि मेरे जिंदगी में कोई शख्स है ये बात तो सच है लेकिन वो शख्स सरफराज नहीं है बल्कि कोई और है। सरफराज के साथ अपनी तस्वीर देखकर भी जीनत काफी हैरान हैं। जीनत ने कहा कि उनकी जिंदगी में जो शख्स है वो शिव सेना पार्टी से जुड़ा हुआ है और उस शख्स को वो पिछले कई सालों से जानती हैं।
जीनत अमान ने सरफराज को लेकर किसी भी प्रकार का कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है लेकिन कहा है कि सरफराज के साथ उनकी तस्वीर बिल्कुल गलत है। ज़ीनत अमान की शादी 1985 में बॉलीवुड एक्टर मज़हर खान के साथ हुई थी लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद से मज़हर खान की ड्रग्स लेने की आदत के चलते ज़ीनत अमान और मज़हर के बीच काफी परेशानिया आने लगीं। मज़हर नशे में कई बार जीनत पर हाथ तक उठा देते थे लेकिन जीनत ने हमेशा अपने रिश्ते को लेकर ईमानदारी दिखाई। साल 1998 में मज़हर को कैंसर हो गया जिसके चलते मज़हर की मृत्यू हो गयी। और आज इतने सालों के बाद जीनत अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की सोच रही हैं। लेकिन उनकी जिंदगी में नयी बहार लाने वाला शख्स कौन है ये किसी को नहीं पता।


Click it and Unblock the Notifications
