जान्हवी कपूर के फैंस पर जीनत अमान की नजर, लुक कॉपी करने पर दे डाली धमकी?

जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिन उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो दिग्गज अदाकारा जीनत अमान को कॉपी करती हुईं नजर आईं थीं।
लेकिन किसको पता था कि इस वीडियो पर जीनत अमान का रिएक्शन आएगा और वो कुछ ऐसा कह देंगी जो कि खबरों का हिस्सा बन जाएगा। दरअसल जान्हवी कपूर ने इस पोस्ट के साथ लिखा था, ''मुझे जी-नत बुलाओ।'' इसके बाद फैंस के कमेंट्स आ रहे थे और जान्हवी कपूर खूबसूरत लग रही थीं।
जीनत अमान का रिएक्शन
जान्हवी कपूर के इस पोस्ट पर जीनत अमान ने रिएक्ट किया और कहा, 'मेरा स्टाइल चोरी किया है, अब मुझे अपना फैन बेस चुराते हुए देखो!' लोग जीनत अमान के इस मजाक पर उनके नेचर की तारीफ कर रहे हैँ। गौरतलब है कि जीनत अमान अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा हैं और इस वक्त किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं।
लोगों के मजेदार कमेंट्स
जान्हवी कपूर के इस लुक पर एक ने लिखा है, ''यह मुझे हवा हवाई की याद दिलाता है।'' एक का कहना है, ''लेला ऊउउ लेला लेला केसी तू लैला।'' एक ने लिखा, ''सेम टू सेम श्री देवी मैम।''
एक का कहना था, ''सुपर सेक्सी लुक है।'' एक ने लिखा, ''हवा हवाई, हवा हवाई गाना पसंद है, कृपया फिर से रील बनाएं।'' एक ने लिखा, ''@thezeenataman, वापस आने का समय! आइए इन बच्चों को दिखाएं कि यह कैसे किया जाता है!'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट पर बात की जाए तो वो किसी फिल्म से नहीं जुड़ी हैं लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि वो काफी जल्दी धमाका करती हुईं नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications