..................... Zeenat Aman joins reality show | टीवी शो में जज बनकर आएंगी जीनत - Hindi Filmibeat

टीवी शो में जज बनकर आएंगी जीनत

By Staff

Zeenat Aman

लंबे इनकार के बाद बालीवुड की वरिष्ठ ग्लैमरस अदाकारा जीनत अमान आखिरकार छोटे पर्दे पर काम करने के लिए हामी भर दी है।

वह चैनल 9 एक्स पर जल्दी ही प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'कौन जीतेगा बालीवुड का टिकट' में निर्णायक के रूप में नजर आएंगी। इस शो का निर्माण छोटे पर्दे की साम्राज्ञी एकता कपूर ने किया है।

जीनत ने आईएएनएस को एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "एकता बहुत ही सुलझी हुई और प्रतिभावान है। वह मेरे सामने ही बड़ी हुई है। मैं बहुत खुश हूं कि टेलीविजन पर मेरी शुरुआत एकता के कार्यक्रम से हो रहा है हालांकि मैंने उसे बताया कि मैं ज्यादा टेलीविजन नहीं देखती हूं।"

उन्होंने बताया, "जब भी मैं एकता की मां से मिलने जाती थी तो वह हमेशा पूछती कि मैं कब टेलीविजन पर काम करुं गी।"

गौरतलब है कि बालीवुड में कई हिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री जीनत ने पहले टेलीविजन पर काम करने के प्रस्ताव ठुकरा दिया था, लेकिन अब वह इस शो को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

जीनत ने कहा, "मेरे लिए हमेशा से ही मेरा परिवार प्राथमिकता में रहता है और टेलीविजन पर चलने वाले कार्यक्रमों में समय भी काफी लगता है, लेकिन एकता ने मुझसे इतना अनुरोध किया कि मैं उसे इस बार मना नहीं कर पाई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X