पानीपत- अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म में इस वेटरन एक्ट्रेस की Entry- नहीं होगा यकीन
Recommended Video
अभिनेता अर्जुन कपूर और संजय दत्त की धमाकेदार फिल्म पानीपत को लेकर अब जो खबर आ रही है वो आपकी बेचैनी बढ़ा सकती है। बता दें कि इस फिल्म में गुजरे जमाने की सुपरस्टार एक्ट्रेस जीनत अमान फिर से जलवा बिखेरने आ रही हैं। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और अर्जुन कपूर के लुक ने तो लोगों को काफी ज्यादा चौंकाया था। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कृति सैनन भी नजर आएंगी।
जीनत अमान की बात करें तो वो काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और अब उनका फिर से वापसी करना उनके फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा। फिल्म में वो होशियारगंज की सकीना बेगम का कैमियो रोल करती नजर आएंगी।

उनका किरदार अपने ही राज्य में सीमित रहने वाला है जिसके बाद में अर्जुन का कैरक्टर सरदाशिव राव भाऊ मदद करता है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोविरिकर ने दी थी।
उन्होने ने ही जीनत अमान का इस फिल्म में होना कंफर्म किया था। वैसे यह बात भी दिलचस्प है कि आशुतोष गोवारिकर पहले जीनत अमान के साथ स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं।
इन दोनों ने 1989 की फिल्म 'गवाही' में साथ काम किया था। फिलहाल इतना तो तय है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है। देखिए जीनत अमान की कुछ शानदार फिल्में..


Click it and Unblock the Notifications











