सेक्सी जीनत ने शादी की खबरों का खंडन किया

बॉलीवुड की बीते जमाने की सेक्सी अदाकारा जीनत अमान ने अपनी शादी की खबरों का जोरदार खंडन किया है। जी न्यूज से बात करते हुए जीनत ने कहा कि उनका इस उम्र में शादी का कोई इरादा नहीं है। यह सब कुछ जो भी मेरी शादी को लेकर मीडिया में चल रहा है वो कोरी बकवास है। अगर मेरी पर्सनल लाइफ में कुछ होगा तो मैं जरूर लोगों को और मीडिया को बताऊंगी। लेकिन फिलहाल तो ना मुझे मुहब्बत हुई है और ना ही मेरा शादी का कोई इरादा है। मुझे तो इस तरह की खबरों पर बेहद गुस्सा आ रहा है। इस बात से मैं बहुत ज्यादा दुखी और आहत हुई हूं।

आपको बता दें कि ऐसी खबर आयी थी कि जीनत अमान ने अपने से करीब 24 साल छोटे मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन से गुपचुप रूप से शादी कर ली है तो कुछ लोगों का कहना है कि जीनत ने शिवसेना के किसी नेता से शादी रचाई है जो कि उनसे उम्र में आधा है। भारत की पहली मिस एशिया रह चुकीं जीनत को अपनी पहली शादी से दो बेटे अजान और जहान है जिनकी उम्र 26 और 23 साल है।

Zeenat Aman
गौरतलब है कि फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जीनत अमान को लोग एक बोल्ड अभिनेत्री के ही तौर पर पहचानते हैं। अभिनेता देवानंद के साथ उनका काफी नाम जुड़ा था जिसे देवानंद मे स्वीकारा भी था लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि मैं जीनत को चाहता था लेकिन जीनत ने कभी भी मुझे नहीं चाहा। यह एकतरफा मोहब्बत थी। उसके बाद अभिनेता संजय खान के साथ जीनत कई साल लंबे रिलेशनशिप में रहीं लेकिन दोनों ने शादी नहीं की और रिश्ता टूट गया।

फिर अचानक से जीनत की जिंदगी में अभिनेता मजहर खान आ गये जिनसे जीनत ने साल 1985 में अचानक से शादी रचा ली थी। लेकिन मजहर के साथ उनका रिश्ता मधुर नहीं रहा। मीडिया में खबरें आती रहीं कि मजहर को ड्रग्स लेने की बुरी आदत है, जिसके कारण वो जीनत पर काफी अत्याचार करते हैं,उन्हें बुरी तरह मारते-पीटते हैं। इस शादी से जीनत को दो बेटे हैं। और साल 1998 में मजहर को अपनी बुरी लत के कारण कैंसर हो गया जिससे उनकी मौत हो गयी। लेकिन मरते दम तक जीनत अपने पति और शादी के प्रति ईमानदार और समर्पित रहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X