Zeenat Aman: इस उम्र में क्यूं एक्ट्रेस ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, सामने आया सच

Zeenat Aman: सोशल मीडिया पर आज के वक्त में हर एक सितारा एक्टिव नजर आता है, और जो सितारे सोशल मीडिया पर नहीं हैं वह भी धीरे धीरे डेब्यू कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान का नाम भी है, जीनत से भी हाल ही में सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है।
गुजरे जमाने की बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। उनके सुर्खियों में रहने के पीछे उनका सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर इस उम्र में डेब्यू करना और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें डालना है।
बॉलीवुड की दिग्गज स्टार जीनत अमान ने हाल ही में 71 साल की उम्र में अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। उनकी पहली पोस्ट एक सेल्फी थी, जिसमें उन्होंने 1970 के दशक के बारे में बात की थी।
इसके साथ ही उसमें उन्होंने बताया था कि कैसे गुजरे जमाने में इंडस्ट्री पुरुष प्रधान हुआ करती थी। तभी से जीनत अमान अक्सर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि इतने वर्षों के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम डेब्यू क्यों किया। उन्होंने प्रशंसकों को उनकी जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद भी दिया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम डेब्यू के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरा इंस्टाग्राम डेब्यू करने का कोई इरादा नहीं था। मेरे बच्चे मुझे सोशल मीडिया हैंडल शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे क्योंकि वे जानते हैं कि मुझे लिखना अच्छा लगता है। वे मुझे एक साल से यह बता रहे थे, तो इस बार, मैंने फैसला किया कि क्यों नहीं? मुझे खुद को व्यक्त करने दो। इसलिए, उनकी वजह से, जैसा कि वे कहते हैं, मैंने यह कदम उठाया।'
अपने इंस्टाग्राम डेब्यू के पीछे की वजह का खुलासा करने के बाद जीनम अमान ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और कहा, 'मुझे कहना है कि अब तक मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मैं वास्तव में उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं।'
आपको बता दें, जीनत अमान ने बीते दिन एक तस्वीर साझा की थी, जिसे देख फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी खुश हो गए थे। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्लेजर, ब्लैक पैंट और व्हाइट टी शर्ट पहनी है।


Click it and Unblock the Notifications