ज़ी5 ने एक अलग अंदाज़ में मनाया वेलेंटाइन डे का जश्न !
भारत के प्रीमियम डिजिटल कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दुनिया के पहले इंस्टा लाइव यूजर लव स्टोरी का निर्माण किया गया है। ज़ी5 ने एक अनूठे कैंपेन की शुरुआत की है जिसके तहत इस मंच के प्रमुख कलाकार नकुल मेहता, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता बसु प्रसाद, अन्या सिंह और हरलीन सेठी एक खूबसूरत प्रेम कहानी बुनने के लिए इंस्टाग्राम पर ज़ी5 हैंडल के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए नज़र आये।
इस गतिविधि का नेतृत्व करते हुए, लेखक सुमरित शाही (नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड) ने अपनी कलम से स्क्रिप्ट को पन्ने पर उतारा है, जबकि अभिनेता अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत में व्यस्त थे।

सभी ने मिलकर एक खूबसूरत प्रेम कहानी बुनी है जो एक तरह से है - प्रशंसकों द्वारा और प्रशंसकों के लिए है।
इस पहल के बारे में बात करते हुए सुमरित शाही कहते है,"ज़ी5 ने विभिन्न प्रकार की कहानियों को सबसे आगे पेश करने के लिए एक मुकाम हासिल कर लिया है। इस बार, मंच ने कहानी लेखन की प्रक्रिया को एक स्तर ऊपर कर दिया है। यह एक मजेदार पहल थी और मैं नो की कहानी का विस्तार करने के लिए उत्सुक हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











