विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा की '14 फेरे' का Trailer: कॅामेडी-एक्शन और ड्रामा, ढेर सारा एंटरटेनमेंट
प्यार को पाने के लिए जितने पापड़ नहीं बेलने पड़ते, उससे अधिक परिवार को मनाने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है। इसी को दिखाती है जी5 की फिल्म 14 फेरे। पहली बार विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा की जोड़ी किसी फिल्म में एक साथ दिख रही है। ट्रेलर की शुरुआत ही दोनों की लव स्टोरी के शुरू होने से शुरू होती है। जहां पर कॅालेज में एक बिहार का रहने वाला लड़का कैसे प्यार में पड़ जाता है। संजय और अदिति की लव स्टोरी कॅालजे से शुरू होते हुए लिव इन में पहुंच जाती है।
जिसके बाद मौका आता है शादी का। अब शादी के लिए दोनों के परिवार को मनाना पहाड़ उठाने से कम नहीं है। ऐसे में संजय और अदिति मिलकर नकली माता-पिता के जरिए सात फेरे नहीं बल्कि 14 फेरे लेने की प्लानिंग करते हैं। क्या दोनों की ये प्लानिंग सफल हो पाएगी। इसी पर बेस्ड है 14 फेरे की ये बैक टू बैक बैक एक राइड से निकलती हुई पूरी कहानी। जहां पर रोमांस, एक्शन और ड्रामा के साथ कॅामेडी की ऐसी सवारी निकलती है जो ढाई मिनट के ट्रेलर को मजेदार बना जाती है।

ट्रेलर में गौहर खान सरप्राइज पैकेज में मां की भूमिका में दिख रही हैं। उनका किरदार फिल्म में मजेदार ट्विस्ट लेकर आता है। निर्देशक देवांशु सिंह कहते हैं कि यह एक मज़ेदार पारिवारिक फ़िल्म है जहाँ आप देखेंगे कि बॉन्डिंग और भावनात्मक मूल्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह फिल्म परिवार और विवाह की इंस्टिट्यूशन का जश्न मनाती है। कृति खरबंदा ने अदिति की भूमिका को लेकर कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान मैंने कई तरह की भावनाओं को महसूस किया।
मैं अदिति और संजय में इतना गुम था और यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकता था कि आगे क्या हो सकता है। विक्रांत मैसी ने साझा किया कि इसमें एक भारतीय 'शादी' के सभी तत्व हैं - सॉन्ग, डांस, इमोशन्स और ड्रामा, कॉमेडी, पारिवारिक मूल्य और उससे भी ऊपर प्यार में पागल एक जोड़ा! बता दें कि ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित है।14 फेरे का प्रीमियर 23 जुलाई को ज़ी5 पर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











