अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' से जुड़ा ज़ी स्टूडियोज़ का नाम- सुपरस्टार ने जताई खुशी, सेट से फोटो रिलीज
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' के साथ अब ज़ी स्टूडियोज़ का नाम भी जुड़ चुका है। ज़ी स्टूडियो ने इस फिल्म के लिए कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल रक्षा बंधन त्योहार के मौके पर हुई थी, साथ ही एक पोस्टर लॉन्च किया गया था। वहीं, अब सेट से अक्षय कुमार और आनंद एल राय की एक तस्वीर सामने आई है।
अक्षय कुमार, जिन्होंने ज़ी स्टूडियोज़ के साथ मिलकर रुस्तम, केसरी और गुड न्यूज़ जैसी हिट फ़िल्म दी है अब आगे फिर एक बार रक्षा बंधन के साथ सफल सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।

अभिनेता ने कहा, "रक्षा बंधन हम सभी के लिए एक विशेष फिल्म है, शायद ही कभी ऐसी शुद्ध और सरल फिल्में बनी हों। मुझे खुशी है कि ज़ी इस पर हमारे साथ साझेदारी कर रहा है क्योंकि मैंने हमेशा ज़ी स्टूडियो में पूरी टीम के साथ एक अच्छा सहयोग साझा किया है, और उम्मीद है कि यह सहयोग रिश्ते को एक पायदान ऊपर ले जाएगा। फ़िल्म शुरू करने के लिए और अब इंतजार नहीं कर सकता।"


Click it and Unblock the Notifications