'जी स्टूडियो' के हाथ में 'अंतिम' की रिलीज, सलमान खान से लेंगे इतना कमीशन? ये डील बनी कारण!
सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैंस काफी ज्यादा खुश हैँ। लंबे समय से बाद मेगास्टार को उनके फैंस बड़े पर्दे पर देखकर सीटी मारने वाले हैं और इतना तो तय है कि फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को ZEE स्टूडियो रिलीज कर रहा है और इसके लिए वो कमीशन भी लेने वाला है।
जी हां लीडिंग न्यूज पोर्टल से इस बारे में जानकारी मिली है कि ऐसा होने वाला है। इस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि... फिल्म अंतिम और राधे को एक पैकेज के हिसाब से डील किया गया था।

राधे को जी5 पर रिलीज हो चुकी थी लेकिन अंतिम के समय तक थिएटर्स खुल चुके थे। इसके बाद फिर से सलमान खान और जी की बात हुई थी।

अब बड़े पर्दे पर ही रिलीज करने वाले हैं
सलमान खान चाहते थे कि वो अंतिम को अब बड़े पर्दे पर ही रिलीज करने वाले हैं। कई दौर की चर्चा के बाद ZEE ने फीस के आधार पर फिल्म को बतौर डिस्ट्रीब्यूटर दुनियाभर में रिलीज करने का फैसला किया है। वे लगभग 8% से 10% रिलीज शुल्क वसूलने जा रहे हैं..

ओटीटी पर ZEE ही रिलीज करेगा
इससे इतना तय है कि SKF के हिस्से को छोड़कर 8% से 10% वितरक हिस्सा ले लें।'' इसके अलावा ये फिल्म ओटीटी पर ZEE ही रिलीज करेगा जो कि थिएटर्स में रिलीज के कुछ महीनों के बाद सामने आएगी। फिर इसको टीवी पर भी रिलीज किया जाएगा।

दमदार एक्शन फिल्म
सलमान खान की अंतिम एक दमदार एक्शन फिल्म है जो कि गैंगस्टर ड्रामा भी होने वाली है। निर्देशक महेश मांजरेकर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और वो इस जॉनर के दमदार निर्देशक हैं।

सिख पुलिसवाले का किरदार
सलमान खान इस फिल्म में एक सिख पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं आयुष शर्मा एक गैंगस्टर के रोल में हैं। सलमान खान ने इसके पहले फिल्म हीरोज में पगड़ी पहनी थी।

26 नवंबर को रिलीज
फिलहाल ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और थिएटर्स में धमाका करेगी। वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैँ।

फिल्मों का इंतजार
इसके अलावा वो किक 2 और भाईजान की शूटिंग काफी जल्दी शुरु करने वाले हैं। सलमान खान उन सितारों में से एक हैं जिनकी फिल्में कुछ महीनों में एक बार आती हैं लेकिन फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है।


Click it and Unblock the Notifications