ज़ी सिने अवार्ड्स 2019: आलिया - कैटरीना ने जीता दिल पर दीपिका - मलाईका ने मचाई तबाही
ज़ी सिने अवार्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की हसीनाएं केवल तबाही मचाने के अंदाज़ से उतरी थीं। और जब वो रेड कार्पेट पर आईं तो वाकई तबाही मच गई जहां आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ ने अपनी सादगी से दिल जीता वहीं दीपिका पादुकोण से लेकर मलाईका अरोड़ा अपनी हॉटनेस के जलवे बिखेरने आईं।
रेड कार्पेट पर इन हीरोइनों को देखकर फैन्स के होश ही उड़ गए। हर कोई अपनी फैशन स्टेटमेंट से दिल जीत रहा था और सभी इतनी बला की खूबसूरत लग रही थीं कि समझ ही नहीं आ रहा था कि पलकें कब झपकाएं। देखिए इवेंट से रेड कार्पेट की तस्वीरें -

रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण तो ऐसे मिलीं जैसे कि कुंभ की बिछड़ी सहेलियां हों। लेकिन रेड कार्पेट पर उनकी हंसी और ठिठोली को कैमरे में कैद करने में सबको बड़ा मज़ा आया। दोनों ने साथ में पोज़ भी किया।
आलिया और दीपिका दोनों ही राज़ी और पद्मावत के लिए नॉमिनेट हुई हैं। वैसे अगर किसी ने ध्यान नहीं दिया हो तो रणबीर कपूर की तीन गर्लफ्रेंड्स एक साथ रेड कार्पेट पर थीं। दिलचस्प ये है कि तीनों ही अब आपस में एक दूसरे की दोस्त हैं।
दूसरी तरफ सनी लियोनी ने अपनी पति डैनियल वेबर के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली। मोहनजोदड़ो एक्ट्रेस पूजा हेगड़े कुछ अलग सी नज़र आईं। उन्होंने दीया मिर्ज़ा के साथ पोज़ किया।


Click it and Unblock the Notifications













