ज़ी सिने अवार्ड्स 2019 रेड कार्पेट - बॉलीवुड के एक्टर्स ने बिखेरा जलवा - रणवीर Vs रणबीर Vs वरूण
एक ज़माना था जब बॉलीवुड में शाहरूख, सलमान और आमिर के बीच टक्कर मानी जाती थी लेकिन अब वो दौर जा चुका है। ज़ी सिने अवार्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर आज के शाहरूख - सलमान - आमिर जलवे बिखेरते नज़र आए। यानि कि रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और वरूण धवन।
फैशन और बॉलीवुड तो वैसे भी बांहो में बांहे डाले रहता है। लेकिन अब समय बदल रहा है और हमारे एक्टर्स भी हीरोइनों की ही तरह अपने लुक और स्टाईल पर बखूबी ध्यान देने लगे हैं। ज़ी सिने अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर इसका असर साफ दिखा। हर कोई अपने स्टाईल स्टेटमेंट से दिल जीत रहा था। देखिए रेड कार्पेट की तस्वीरें -

जहां इस इवेंट में जमकर मस्ती हुई वहीं, कई फैन्स ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की बेहद शानदार तस्वीर भी शेयर की जहां दोनों साथ बैठकर शो इंजॉय कर रहे थे। रणबीर कपूर संजू के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट हुए हैं जबकि रणवीर सिंह को पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर के लिए नामांकन मिला है।
वहीं शाम का पहला अवार्ड, गजराज राव और नीना गुप्ता को बधाई हो के लिए कपल ऑफ द ईयर के लिए मिला है। बधाई हो, 2018 की सबसे मनोरंजक फिल्मों में से एक थी।


Click it and Unblock the Notifications












