LIVE: ज़ी सिने अवार्ड्स 2019 : वरूण धवन ने जीता दिल, ये रहा शाम का पहला अवार्ड
ज़ी सिने अवार्ड्स का मंच सज चुका है और साल 2018 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित करने का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। उससे पहले, सितारे रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरते नज़र आ रहे हैं। साल 2018 फिल्मों के लिहाज़ से और कंटेंट के लिए बहुत ही अच्छा साल रहा है। बधाई हो, स्त्री जैसी फिल्में हर कैटेगरी में नामांकित की गई हैं।
वहीं पद्मात और संजू को छोड़कर कोई भी बड़ी फिल्म इस बार नॉमिनेशन का हिस्सा तक नहीं है। हालांकि शाहरूख खान की ज़ीरो को तकनीकी विभाग में कुछ अवार्ड्स की उम्मीद है। देखिए इवेंट से जुड़ी सारी अपडेट -
अवार्ड्स का सिलसिला शुरू होने से पहले विकी कौशल ने इस बेहतरीन डायलॉग के साथ फैन्स का दिल जीत लिया है। बॉलीवुड लाइफ के ट्विटर हैंडल से विकी की होस्ट के तौर पर पहली झलक शेयर की गई है।
Oh my god! @vickykaushal09 delivers a monologue at #ZeeCineAwards2019 and we're hearts for it.@VickyKaushalFC @VickyKaushal_FC @VICKYKAUSHALNEW @VAdmirable pic.twitter.com/dKbtvHnKzp
— BollywoodLife (@bollywood_life) March 19, 2019
शाम का पहला अवार्ड आया है नीना गुप्ता और गजराज राव के हिस्से बेस्ट कपल के लिए। दोनों ने एक बड़ी उम्र के शादीशुदा जोड़े का किरदार निभाया था जो प्रेगनेंट हो जाता है।

शाम का दूसरा अवार्ड आया है अमर कौशिक के नाम। अपनी फिल्म स्त्री के लिए अमर कौशिक को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मिला है।
बाकी डीटेल्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।


Click it and Unblock the Notifications












