ज़ी सिने अवार्ड्स 2019 Winner List: बेस्ट एक्टर का एलान होते ही तमाशा, सबने कहा साफ CHEATING
ज़ी सिने अवार्ड्स 2019 के विजेताओं के नाम का एलान हो चुका है। जहां एक तरफ, अंधाधुन और बधाई हो, तकनीकी और मुख्य कैटेगरी में छाई रहीं वहीं पद्मावत को भी उसकी मेहनत का फल मिला। हालांकि जैसे ही बेस्ट एक्टर के नाम का एलान हुआ, फैन्स ने ट्विटर पर चीटिंग चिल्लाना शुरू कर दिया।
फैन्स का मानना है कि बेस्ट एक्टर का अवार्ड, रणवीर सिंह को पद्मावत के लिए मिलना चाहिए था। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो फैन्स का कहना था कि ज़ी सिने अवार्ड ने रणवीर सिंह के नाम का इस्तेमाल केवल अपने शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए किया। उन्हें नचाया, गंवाया और बस इस्तेमाल किया गया।
जानिए विजेताओं की पूरी लिस्ट -
वहीं इसके अलावा, तकनीकी कैटेगरी के विजेताओं के नाम हैं -
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: तुंबाड
बेस्ट एक्शन: बागी 2
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: पद्मावत
बेस्ट एडिटिंग: अंधाधुन
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: अंधाधुन
बेस्ट साउंड डिजाइन: पद्मावत
बेस्ट डायलॉग: स्त्री
बेस्ट राइटर: अंधाधुन
बेस्ट प्लेबैक सिंगर: विभा सर्राफ और हर्षदीप कौर - दिलबरो, राज़ी
बेस्ट प्लेबैक सिंगर: यासिर देसाई, नैनों ने बांधी, गोल्ड
मुख्य अवार्ड का प्रसारण 31 मार्च को ज़ी सिनेमा पर होगा। अवार्ड शो में वरूण धवन और कियारा आडवाणी, अपनी कलंक की केमिस्ट्री की झलक देंगे तो विकी कौशल - कैटरीना कैफ का रोमांस दिल जीत लेगा। जहां विकी और कार्तिक आर्यन का ब्रोमांस शो की हाइलाइट होगा वहीं रणबीर और आलिया की मुस्कुराहटें भीं शो का हिस्सा होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











