#Live: ज़ी सिने अवार्ड्स 2017, जलवे बिखेर रहे तीन S - सुलतान, शिवाय और सैरात!
इस साल का एक और अवार्ड शो सितारों को खुश कर रहा है। जानिए ज़ी सिने अवार्ड्स से जुड़े अपडेट लाइव हमारे साथ! किसके हाथ आई ट्रॉफी, किसने किया क्या खुलासा और रेड कार्पेट पर किसने बिखेरे जलवे।
एक बार फिर से सितारों से सजी एक शाम आ चुकी है और मौका है ज़ी सिने अवार्ड्स 2017 का। सितारे रेड कार्पेट पर चल रहे हैं और कुछ ना कुछ राज़ खोल रहे हैं।
जो राज़ नहीं खोलना चाहते, वो बिना कुछ कहे कुछ गॉसिप दे जा रहे हैं। कुल मिलाकर एक और शाम आ चुकी है जहां होगा ढेर सारा ड्रामा, गॉसिप, पुरस्कार, विजेता और कुछ खिलखिलाते हसीन चेहरे। जुड़े रहिए हमारे साथ लाइव अपडेट के लिए।

ज़ी सिने अवार्ड्स ने पिछले अवार्ड शो से सीखते हुए कई गलतियां नहीं दोहराई हैं। सितारों का आना जारी है और रेड कार्पेट झिलमिला रहा है।
वहीं शो की शुरूआत हो चुकी है सनी लियोन की परफॉर्मेंस से। और भारती के चुटकुलों के साथ शो आगे बढ़ रहा है। जानिए शो की लेटेस्ट अपडेट -


Click it and Unblock the Notifications











