ज़ी सिने अवॉर्ड 2017 की तारीख हुई फाइनल..हो जाएं तैयार।
ज़ी ने इस साल होने वाले 'ज़ी सिने अवॉर्ड 2017' फंक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया है।
ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइज़ेज लिमिटेड (ZEEL) हर साल अपना खास अवॉर्ड शो 'ज़ी सिने अवॉर्ड' लेकर आता है। इस अवॉर्ड फंक्शन को हमेशा ही बेसब्री से इंतज़ार होता है। ये एक ऐसा अवॉर्ड शो है जहां एक्टर, फिल्ममेकर और अन्य लोगों को इस इंडस्ट्री में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

ज़ी ने इस साल होने वाले 'ज़ी सिने अवॉर्ड 2017' फंक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया है। जी हां..ये अवॉर्ड शो 11 मार्च को शनिवार के दिन होने जा रहा है।
#SuperHot: एक साथ बॉलीवुड के 24 सुपरस्टार्स...सब के सब लग रहे हैं सुपरहॉट!
इस साल वाकई में ये अवॉर्ड फंक्शन काफी बेहतरीन होने वाला है। हमेशा की तरह एक से बढ़कर एक सितारे इस शो में शिरकत करते मिलेंगे। इसी के साथ जनता भी इस फंक्शन को एंजॉय करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये अवॉर्ड फंक्शन मुंबई में होगा।


Click it and Unblock the Notifications











