प्रियदर्शन काम के उस्ताद हैं, काम पसंद नहीं तो सेट से आउटः जायद खान

अभिनेता जायद खान का कहना है कि फिल्म निर्माता प्रियदर्शन को सब कुछ बहुत अच्छा चाहिए और उन्हें गुस्सा भी बेहद आता है। जायद जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म तेज में नजर आएंगे।


जायद ने बताया, प्रियदर्शन को हर चीज बिल्कुल सहीं चाहिए। वह आपका बेस्ट प्रदर्शन चाहते हैं और जिस वक्त आप सेट पर हैं, तब उन्हें बहानेबाजी पसंद नहीं है। जायद और प्रियदर्शन तेज में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, बोमन ईरानी, कंगना रनाउत और समीरा रेड्डी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल भी फिल्म में नजर आएंगे।

जायद ने कहा, प्रियदर्शन काम के उस्ताद हैं। अगर वह आपके काम से खुश नहीं है और अगर आपका काम ठीक नहीं है, तो वह सारी शूटिंग रद्द कर देंगे और कहेंगे, यहां से जाओ और खुद को तराशो। जब तुम तैयार हो जाओ तब मुझे बताना क्योंकि मैं अपना समय बर्बाद करना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि लेकिन यह भी सच है कि वह आप से सर्वश्रेष्ठ काम कराते हैं।

जायद ने कहा कि प्रियदर्शन उन थोड़े से निर्देशकों में हैं, जिनके सामने कलाकरों को अपने रुख को नरम रखकर काम करना पड़ता है। तेज 27 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X