जायेद के टीचर बने सायरस

वे इस फिल्म में अपने अभिनय का पूरी तरह ध्यान रख रहे हैं। खबर है कि कई एक्शन फिल्मों में काम करने के बाद वे इस फिल्म में कॉमेडी करते नजर आयेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने तय किया है कि इस फिल्म के लिए वह सायरस बरूचा से कुछ टिप्स लेंगे। ताकि वह सही तरीके की कॉमेडी कर सकें।
उन्होंने कहा कि वे हमेशा सायरस का काम देखते रहे हैं और उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। इसलिए वे चाहते हैं कि सायरस जैसी कॉमेडी के लिए उन्हें सायरस का साथ मिले। इस बारे में खुद सायरस से उन्होंने बात भी कर ली है और सायरस उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए तैयार भी हो गये हैं। तो अब देखना यह है कि सायरस की सीख जायेद के कुछ काम आ पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











