'मैं हूं ना' फेम जायद खान के बदले लुक को देखकर सभी हैरान, ऋतिक रोशन को बताया मेंटर- तस्वीर वायरल
'मैं हूं ना' फेम एक्टर जायद खान ने बीते दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। एक्टर के बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन को देखकर सभी हैरान हैं। इस तस्वीर में जायद काफी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने फिटनेस के लिए सुपरस्टार ऋतिक रोशन को क्रेडिट दिया है।
41 वर्षीय जायद खान आखिरी बार साल 2015 में कॉमेडी फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' में नजर आए थे। करियर के शुरुआत में जायद 'मैं हूं ना', 'दस', 'शब्द', 'शादी नंबर वन' जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

बहरहाल, अब उनका बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जायद ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "कभी भी हौसला ना छोड़ें। कभी-कभी दर्द बर्दाश्त के बाहर होता है। मैंने भी ये महसूस किया है। कभी-कभी तो हम इतना दर्द सहना डिजर्व भी नहीं करते मगर सहना पड़ता है। मगर मेरा विश्वास करिए भगवान उन लोगों के ज्यादा करीब होते हैं जो ज्यादा दर्द सहते हैं और एक मजबूत और निर्भीक शख्स के रूप में सामने आते हैं। सच तो ये है कि हमारे पास हमेशा हर सवाल का जवाब नहीं होता है.. और ऐसा जरूरी भी नहीं है।"
उन्होंने आगे लिखा- "ये वो वक्त है कि हमें एक-दूसरे को और खुद को भी माफ कर देना चाहिए। इस समय हमें वॉरियर्स बनने की जरूरत है ना कि पैरासाइट। माना कि पिछला दो साल हमारे और आपके लिए काफी मुश्किल भरा रहा है मगर आज हमारे देश को हमारी जितनी जरूरत है शायद उतनी कभी नहीं थी। हमें अपने आप को उठाना है और साथ मिलकर आगे बढ़ना है। हमें कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना है और भगवान पर आस्था रखनी है। हमें ईमानदारी से अपने आप को एक मौका देने की जरूरत है। हमें पता है कि हम कर सकते हैं, आप कर सकते हैं और सब कर सकते हैं। मैं इसके लिए अपने मेंटर ऋतिक रोशन का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। आप यूंही तरक्की करते रहें।"
जायद खान की बहन और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजेन खान ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है..उन्होंने लिखा- Looking faaab on ur birthday eve my darling Zai..


Click it and Unblock the Notifications












