जरीन खान फिर से बनी राजकुमारी

वे इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विक्रम के अपोजिट रहेंगी। फिल्म का नाम कारीकालन है। जरीन ने हालांकि अब तक यह फिल्म साइन तो नहीं की है, लेकिन चर्चा यही है कि उन्हें यह फिल्म पसंद आ गयी है और वे इस फिल्म में काम करने को तैयार हो चुकी हैं।
सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। वे कहती हैं कि मैंने अब तक पेपर्स साइन नहीं किये हैं, लेकिन यह तय है कि मैं तमिल फिल्म में विक्रम के अपोजिट काम कर रहू हबं। जब सबकुछ फाइनल हो जायेगा तब मैं सितंबर में काम शुरू करूंगी। जब मैंने इस फिल्म के किरदार के बारे में सुना तो मुझे लगा कि मुझे यह किरदार करना ही चाहिए। मैं इससे बेहद प्रभावित हो गयी थी। मुझमें राजकुमारी का किरदार अच्छा लगता है। मैं इस फिल्म में युवा राजकुमारी का किरदार निभाऊंगी।
जरीन ने कहा इस फिल्म के निर्देशक ने वीर में मुझे देखा था और मेरा काम उन्हें पसंद भी आया। उन्हें मेरी बॉडी लैंग्वेज से ऐसा लगा कि मैं इस फिल्म में काम कर सकती हूं। विक्रम के साथ काम करने के मौके के बारे में वे कहती हैं कि विक्रम साउथ के बड़े हीरो हैं और मैंने उनकी कुछ तमिल फिल्में देखी हैं जो हिंदी में जब हुई है, जिनमें अपरिचित और रावण शामिल हैं। जब मुझे मौका मिला कि मैं उनके साथ काम करूं तो मैं खुश हो गयी और यह फिल्म करने के लिए राजी भी हो गयी।


Click it and Unblock the Notifications











