शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं जरीन खान

अब खबर आ रही है कि जरीन खान भी शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए इच्छुक हैं, ऐसे में जब असिन ने इस बारे में पूछा गया कि क्या उनकी इस इच्छा से सलमान खान बुरा नहीं मानेंगे।
जरीन ने कहा कि सलमान एक अच्छे इंसान है और वे जानते हैं कि प्रोफेशनलिज्म क्या होता है। वे हमेशा मेरे सबसे प्रिय हैं और उन्हें किसी के भी काम में दखलअंदाजी करने की बुरी आदत नहीं है।
ऐसे में मुझे बिल्कुल नहीं लगता कि सलमान को इससे बुरा लगेगा। वे हमेशा मेरे मेंटर रहे हैं और रहेंगे। कट्रीना कैफ, असिन के बाद जरीन तीसरी लड़की हैं, जिन्होंने शाहरुख-सलमान खान की दुश्मनी के बावजूद दोनों खानों के साथ काम करने के लिए मंजूरी दी है।
अब देखना यह है कि सलमान खान इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया किस तरह देते हैं। जरीन ने कहा है कि सलमान के साथ काम करने उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और अब वह चाहती है कि वे अन्य कलाकारों के साथ काम करने अपने आपको साबित कर पायें कि उनमें अभिनय के कितने गुर छिपे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











