ये क्या इतनी जल्दी पतली कैसे हो गईं जरीन... क्या है राज

भागवत कैलेंडर लांच करने के मौके पर पहुंची जरीन को देख कर सब हैरत में पड़ गए। दरअसल वो थोड़ी पतली दिखाई दे रही थी। हालांकि उन्होंने अपने वजन को लेकर तो कुछ खान नहीं कहा लेकिन अपने नॉनवेज फुड लव के बारे में जरूर कहा। वह कहती हैं कि मैं जन्म से ही मांसाहारी हूं। इसलिए मेरे लिए शाकाहारी होना आसान नहीं है। मैं ऐसे लोगों को सलाम करती हूं जो शाकाहारी खाना खाते हैं। मैं शाकाहारी बनने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हूं।
सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन के वजन को लेकर काफी आलोचना हुई। पिछले कुछ महीनों में हालांकि उन्होंने अपना वजन काफी घटाया है। इसका राज बताते हुए जरीन ने कहा, मैं जो भी चाहती हूं खाती हूं, लेकिन सही समय पर और सही मात्रा में। जरीन की हालिया प्रदर्शित फिल्म हाउसफुल 2 है। यह फिल्म अच्छा व्यावसाय कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











