'मैं उनको देखती रहती थी..' जरीन खान ने खोला राज, सलमान खान को लेकर कही ये बात?

जरीन खान इस वक्त फिर से चर्चा में हैं। उन्होने वीर और सलमान खान को लेकर कुछ खुलासे किए हैं जो कि खबरों का हिस्सा हैँ। गौरतलब है कि जरीन ने सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
रोमांटिक पीरियड प्ले में एक्ट्रेस सलमान खान के साथ नजर आईं। जब जरीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया तो कई लोगों ने उन्हें कैटरीना कैफ जैसा बताते हुए कमेंट किया। उस समय कहा जा रहा था कि सलमान खान ने ऐसा जानबूझकर किया है।
लेकिन इस वक्त भारती और हर्ष के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए जरीन ने कुछ खुलासे किए हैं। उनका कहना था कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान वह सलमान का पीछा करती थीं।
क्या बोलीं जरीन खान
जरीन खान का कहना है कि, जब सलमान अपने काम में बिजी रहते थे तो वो उन्हें बार बार देखती रहीं। सलमान कभी-कभी उनसे पूछते थे कि क्या हुआ, और ज़रीन जवाब देती थीं कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वह उनके सामने बैठी हैं। उन्होंने अपने पूरे जीवन में केवल फिल्में ही देखी हैं और वह उनकी एक एक्साइटेड फैन भी हैं। जरीन खान ने ये भी कहा कि, कॉलेज में, वह मुंबई के कार्टर रोड के आसपास सलमान खान की सवारी का पीछा करती थीं।
रेडी में भी साथ आईं नजर
ऐसा नहीं है कि सलमान खान के साथ जरीन खान सिर्फ वीर में नजर आईं थीँ। वीर की रिलीज़ के बाद, सलमान और ज़रीन ने उनकी 2011 की एक्शन फिल्म रेडी के एक गाने पर एक बार फिर साथ काम किया। अब तक दोनों ने केवल एक ही फिल्म में साथ काम किया है। हालांकि अब काफी समय से जरीन खान किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी है।


Click it and Unblock the Notifications











