ज़रीन खान ने पोस्ट की स्ट्रेच मार्क्स वाली तस्वीरें, लोगों ने किया ट्रोल, अनुष्का शर्मा ने दिया साथ
एक्ट्रेस ज़रीन खान ने हाल ही में एक तस्वीर डाली जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल का निशाना बन गईं। दरअसल, ज़रीन खान उदयपुर में थीं और इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर डाली जहां वो एक क्रॉप टॉप पहने हुए हैं और उनका पेट दिख रहा है। साथ ही पेट पर ज़रीन खान के स्ट्रेच मार्क्स के निशान भी दिख रहे हैं।
ज़रीन की इस तस्वीर पर लोग काफी भद्दे कमेंट्स करने लगे। हालांकि कुछ लोग उनके सपोर्ट में आगे आए जिनमें से एक थीं अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा ने ना ही सिर्फ ज़रीन का साथ दिया बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाया।
गौरतलब है कि हीरोइनों को आए दिन अपने शरीर की वजह से काफी कुछ झेलना और सुनना पड़ता है। उनकी सुंदरता के पैमाने कई चीज़ों पर तय किए जाते हैं जिनमें से एक है रंग और फिगर। इस कारण से कई बार हीरोइनों को टेंशन में खुद के फिगर को संभाले रखना पड़ता है।
लेकिन अब धीरे धीरे Body Positivity पर बात शुरू हो चुकी हैं और लोग इसके खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। उम्मीद है कि ज़रीन जैसी ऐसी प्रेरणा देने वाली कहानियां लोगों की सोच बदले।


Click it and Unblock the Notifications











