"मैं चाहती हूं सबको पता चल जाए कि सलमान खान मुझसे शादी कर रहे हैं!" - ज़रीन खान
हेट स्टोरी 3 के साथ सबकी नज़रों में ज़रीन खान छा गई थीं। इसके बाद उनका सफर रूका नहीं और वो अकसर 2 में भी एक बोल्ड अवतार में नज़र आई थीं। हाल ही में ज़रीन खान ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि अपने बारे में कौन सी एक अफवाह है जो वो फैलाना चाहेंगी। ज़रीन ने बिना वक्त गंवाए एक चटपटा जवाब दिया।
ज़रीन खान का कहना है कि वो चाहती हैं कि हर किसी तक ये खबर पहुंच जाए कि वो सलमान खान से शादी कर रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो सलमान खान के साथ अफेयर करना चाहेंगी। दरअसल, उन्हें अफेयर करने के लिए तीन ऑप्शन मिले - गौतम रोडे, करण सिंह ग्रोवर और सलमान खान।

जहां गौतम रोडे, ज़रीन खान के साथ अकसर 2 में नज़र आ चुके हैं, करण सिंह ग्रोवर और ज़रीन खान की हेट स्टोरी 3 की बोल्ड केमिस्ट्री कोई नहीं भूला है। वहीं सलमान खान ने ज़रीन को वीर के साथ इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। यानि कि तीनों ज़रीन के को स्टार। अब चूंकि गौतम और करण दोनों शादीशुदा हैं तो ज़रीन का कहना था कि अफेयर के लिए बचे सिर्फ सलमान।
वैसे ज़रीन खान केवल तस्वीरों और फिल्मों में ही नहीं बल्कि बातों में भी काफी बोल्ड हैं। देखिए ज़रीन खान के 10 बोल्ड बयान, नीचे तस्वीरों में -


Click it and Unblock the Notifications











