Zarine Khan’s funeral: गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे ऋतिक रोशन, इन दिग्गज सितारों ने दी अंतिम विदाई

Zarine Khan

Zarine Khan's funeral: दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी ज़रीन खान के निधन के बाद आज बॉलीवुड सितारों में शोक का माहौल है। ऋतिक रोशन की पूर्व सास और सुजैन खान की मां जरीन खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

81 साल की जरीन खान काफी समय से बीमार चल रही थीं और आज सुबह उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आने के बाद सभी शोक संदेश भेज रहे हैं।

इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार से कई सितारों के वीडियोज सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गज अदाकाराएं भी शामिल हैं। लोग तो तब हैरान हो गए जब पूर्व दामाद ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अंतिम संस्कार पर पहुंचे।

जया बच्चन और शबाना आजमी

जरीन खान के काफी करीबी मानी जाने वाली शबाना आजमी और जया बच्चन भी उनके अंतिम संस्कार पर पहुंची। इस दौरान जया बच्चन अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ श्वेता बच्चन भी नजर आ रही हैं। filmygyan ने वीडियोज को साझा किया है जिनमें सभी कलाकार सफेद रंग के कपड़ों में काफी दुखी नजर आ रहे हैं।

भाग्यश्री और सोनम चौहान

मैने प्यार किया एक्ट्रेस भाग्यश्री भी जरीन खान के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं। इसके अलावा जन्नत फेम सोनम चौहान ने एंट्री मारते हुए सभी को हैरान कर दिया है। अभिनेता जैकी श्रॉफ का लुक भी काफी बदला बदला सा नजर आ रहा था और वो दुखी थी। बिना दाढ़ी मूछों वाले लुक में जैकी श्रॉफ ने अपने अंदाज से लोगों को ध्यान खींचा।

अंतिम संस्कार की जगह से इन सितारों के वीडियोज सामने आकर काफी चर्चा में हैं और लोग लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जरीन खान के परिवार और करीबी दोस्त काफी हताहत हैं। ज़रीन के परिवार की बात करें तो इस वक्त उनके पति संजय खान और उनके चार बच्चे सुज़ैन खान, फराह खान अली, सिमोन अरोड़ा और जायद खान हैं। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X