रेडी में आईटम डांस के लिए ज़रीन खान रेडी

गौरतलब है कि इससे पहले इस गाने के लिए खासतौर से पहले किसी और हेरोइन को चुना गया था, लेकिन फिर जरीन के बारे में अनीस से सलमान ने ही कहा कि वो अच्छी डांसर हैं। अगर आप देखना चाहेंगे तो उन्हें रिहर्सल के लिए बुला लीजिये। अनीस ने भी सोचा और सलमान की बात मानी गयी और अनीस ने भी इस बारे में हाँ कह दी। सो, जरीन को आयटम सॉंग के लिए सलमान ने फिर से ऑफर दिया। तो वो तैयार भी हो गईं।
सलमान की बात मानकर सबने हाँ कह दी। जरीन को फिल्म में अलग अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। अब तक अपनी खास पहचान बनाने वाली जरीन ने भी इस आइटम सॉंग के लिए बहुत मेहनत की है। वो अलग तरीके से अपने वजन पर भी काम कर रही हैं। ताकि वो सलमान खान के उम्मीद पर खरी उतरें।
गौरतलब है कि इनदिनों उन्हें खास फिल्म भी नहीं मिल रही हैं। सो ऐसे में स्वाभाविक है कि आयटम सॉंग से ही उनका गुजरा चलने वाला है। सो इनदिनों 3 बजे रात तक भी काम करती है और इस गाने के लिए स्पेशल रीहरसल कर रही हैं। सुबह शूटिंग पे जाने से पहले निम्बू और पानी ले रही हैं। हालाँकि उनके इसी बदलाव को देखते हुए साजिद खान ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साईन भी कर लिया है। खैर जरीन ने अपना वजन भी सही तरीके से घटा लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











