..................... Zarine Khan in The Legend of Micheal Mishra - Hindi Filmibeat

'द लेजंड ऑफ माइकिल मिश्रा' में जरीन खान

By Ajay Mohan

नई दिल्ली| सलमान खान के साथ फिल्‍म वीर में दिखीं जरीन खान काफी समय से परदे से गायब हैं। लेकिन बहुत जल्‍द वो सुर्खियों में तेजी से आयेंगी, क्‍योंकि उन्‍होंने अपनी नई फिल्‍म साइन कर दी है। इस बार उनके हीरो अरशद वारसी होंगे।

काफी समय से सुर्खियों से दूर रहीं अभिनेत्री जरीन खान दिलचस्प कार्ययोजना के साथ लौट रहीं हैं। जरीन रेमो डिसूजा की 'अमर मस्ट डाय' और पंजाबी सिनेमा करने को कमर कस चुकी हैं। बताया जा रहा है कि उनसे मनीष झा की 'द लेजंड ऑफ माइकिल मिश्रा' को लेकर भी चर्चा की गई है। आखिरी बार 'हाउसफुल 2' में दिखीं जरीन, मनीष की फिल्म को लेकर अरशद वारसी और बोमन इरानी से भी बात कर चुकी हैं। हालांकि, इस बारे में अभी पुष्टि होनी बाकी है।

खैर कुछ भी कहें, जरीन जब परर्दे पर आती हैं, तो अलग ही समा बंध जाता है। उनकी नाजुक अदाएं और मुस्‍कुराहट लाखों दर्शकों के दिल में घर कर जाती हैं। ऐसा ही कुछ अब आने वाली फिल्‍म में भी देखने को मिलने की उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X