मेरा लक्ष्य है अच्छी फिल्में करनाः जरीन

जरीन का इस बारे में कहना है कि मेरा जीवन बड़ा ही अनियोजित है। लेकिन मैं यह पहले ही कह चुकी हूं कि मेरी योजना सिर्फ गुणवत्ता वाली फिल्मों में काम करने की है। इससे पहले उन्होंने रेडी में दुल्हन की छोटी सी भूमिका की थी। अब हाउसफुल 2 में भी वह दुल्हन की भूमिका निभा रही हैं।
जरीन ने कहा कि बिना जिम्मेदारी समझे किसी को वैवाहिक जीवन में प्रवेश नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं भारतीय हूं और शादी जैसी संस्था में मेरी आस्था है। हर भारतीय लड़की विवाह के सपने देखती है। लेकिन शादी के साथ बड़ी जिम्मेदारियां आती हैं।
इसलिए हर किसी को विवाह से पहले जिम्मेदारियों को समझ लेना चाहिए। जरीन ने 2009 में वीर फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सलमान खान ने इनके साथ काम किया था। इसके अलावा वह पाटर्नर 2 के सीक्वल में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











