जरीन को रास ना आई रूपयों की बरसात

दरअसल जैसे ही जरीन ने डांस करना शुरू किया, वहां मौजूद कुछ मनचले लोगों ने उन पर नोट बरसाना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं रूपयों के साथ साथ लोग सीटियां भी बजाने लगे। जरीन ने शुरू में काफी नजर अंदाज किया लेकिन जब मामला हद से बाहर हो गया तो जरीन ने शो छोड़ने का ही फैसला कर लिया। और वह कार्यक्रम के बीच में से ही निकल कर चली आईं। इस प्रोग्राम के लिए जरीन को पांच लाख रुपये फीस के तौर पर दिए गए थे।
सूत्रों की माने तो जब जरीन पर करीब दस हजार रुपये उड़ाए गए। तब ही जरीन ने मना कर दिया था लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने पैसों की बरसात बंद नहीं की। लेकिन आखरी में उन्हें इस शो को अधूरा छोड़ने का फैसला कर लिया।
शो को बीच में ही छोड़ देने के चलते मेहमानों और जरीन के बीच काफी बहस भी हुई। आयोजकों ने जरीन से फीस वापस मांगी, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications