..................... Zarine khan death: kareena Kapoor, karisma Kapoor, nitu Kapoor these starts reach Sanjay khan house - Hindi Filmibeat

गम में डूबा खान परिवार, जरीन खान के निधन के बाद संजय खान के घर पहुंचे फिल्मी सितारे, जायद-सुजैन का बांटा दुख

Zarine khan death

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन बीते दिन 7 नवंबर को हुआ। 81 साल की उम्र में जरीन खान ने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र की दिक्कतों की वजह से वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कल ही जरीन खान का अंतिम संस्कार भी किया गया था, लेकिन लोग यह देखकर हैरान रह गए कि उनको दफनाया नहीं बल्कि उनका पूरा हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि उनके बेटे जायद खान ने मां का अंतिम संस्कार किया था।

दुख बांटने संजय खान के घर पहुंचे ये सितारे

बता दें कि जरीन खान के निधन की खबर सुन तमाम फिल्मी सितारे संजय खान के घर पहुंचे। आज शाम तमाम सितारों को संजय खान के घर पर देखा गया। करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ जायद और सुजैन खान का दुख बांटने पहुंचीं। बताया जा रह है कि सुजैन खान की खास दोस्त सीमा सजदेह भी आई थीं। एक्ट्रेस नीतू कपूर और ऋतिक रोशन को भी संजय खान के घर पर जाते देखा गया। बता दें कि इस दुख की घड़ी में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट पत्नी सोनी राजदान के साथ संजय खान के घर गए। बताया जा रहा है कि भावना पांडे भी जायद और सुजैन से मिलने के आई थीं।


क्यों हुई हिंदू रीति रिवाज से हुई जरीन खान की विदाई

दरअसल कहा यह जाता है कि जरीन खान चाहती थीं कि जब भी उनका निधन हो उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक होना चाहिए। जरीन चाहती थीं कि उन्हें दफनाया नहीं बल्कि उनका दाह संस्कार हो। इसके पीछे जरीन का मानना था कि उनका जन्म हिंदू परिवार में हुआ था। वह शादी से पहले जरीन कतरक थीं। कहा यह भी जाता है कि जरीन ने अपना धर्म नहीं बदला था। वह दोनों धर्मों का सम्मान करती थीं। उन्होंने अपने बच्चों को संस्कार भी दोनों धर्मों को दिए हैं।

Read more about: zarine khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X