सलमान ने जरीन को आईटम सांग देकर दिया दूसरा मौका

Zarine Khan
आपको जरीन खान याद होगी, हां वो ही जिन्हे कहा जाता है कि वो बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की हमशक्ल है, सलमान खान की नई करीबी दोस्त है , जिसके चलते सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म वीर में एक जोरदार अभिनेत्री का रोल अदा किया था लेकिन अफसोस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चारो खाने चित्त हो गई। लोग जरीन को भूल गये लेकिन शायद सलमान मियां ने उन्हें अभी भी याद कर रखा है तभी तो सल्लू मियां ने उन्हें एक और मौका दे डाला है।

सलमान ने अपनी फिल्म दबंग से शानदार कमबैक किया है और इस फिल्म के जरिये लगभग हाशिए पर चला आया आईटम नंबर फिर से टॉप लिस्ट हो गया है। अब चारों ओर लोग मु्न्नी और शीला को गुनगुनाने लगे है इसलिए सलमान, जरीन को अपनी आने वाली फिल्म रेडी में आईटम नंबर करने का ऑफर दिया जिसे जरीन ने तुरंत स्वीकार भी कर लिया है। या यू कह लीजिए कि जरीन को तो हां करना ही था।

जीं हां जरीन अब सलमान खान के साथ ताल से ताल मिलाकर और कह रही है ...ऐ ढ़ीला करेक्टर इधर आ..जीं हां ये ही बोल है रेडी फिल्म के आईटम नंबर के। आपको बता दें कि इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री गजनी फेम असिन है। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, आर्य बब्‍बर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अनीस बज्मी की है।

खबर ये आ रही है कि जरीन और सलमान का यह नृत्य बैंकाक के क्लब में काफी खूबसूरती से फिल्माया जा चुका है, जिसके नृत्य निर्देशक राजू खान और मुदस्सर खान हैं। फिल्म 3 जून को बड़े पर्दे पर आयेगी। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान का दिया ये दूसरा मौका जरीन खान किस तरह से भूना पाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X