सलमान की वजह से हिरोइन बनीं ज़रीन!
ज़रीन खान को वीर फिल्म में देखकर लोगों ने कहा कि सलमान खान दूसरी कैटरीना कैफ लेकर आए हैं। ज़रीन खान की तुलना कैटरीना कैफ से की गयी। लेकिन ज़रीन खान की एक्ंटिंग को फिल्म वीर में कुछ खास पसंद नहीं किया गया। वीर फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही ढीला रिस्पॉंस मिला। लेकिन सलमान ने ज़रीन को लोगों की नज़रों में बनाए रखने के लिए अपनी फिल्म रेडी में भी ज़रीन खान को एक आइटम सॉंग दिलवाया। कैरेक्टल ढीला नाम के इस आइटम सॉंग की वजह से ज़रीन खान को लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी मिली। उसके बाद साजिद खान की फिल्म हाउसफुल 2 में भी ज़रीन खान ने एक मुख्य किरदार निभाया। हाउसफुल 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट रही और ज़रीन खान को अपने करियर की पहली हिट फिल्म मिली।
कैटरीना कैफ की तरह दिखतीं थीं, इसलिए सलमान ने बनाया जरीन को हिरोइन
लेकिन उसके बाद ज़रीन खान के पास किसी ऐसे किरदार का ऑफर नहीं आया जिसे करने के लिए ज़रीन हां करतीं। बॉलीवुड में बोरिंग और घिटे पिटे किरदार करने से बेहतर ज़रीन खान ने पंजाबी भाषा की फिल्म में बेहतर किरदार निभाने का फैसला किया। और उन्होंने जट्ट जेम्स बॉंड फिल्म के ऑफर को स्वीकार कर लिया। इसके बाद ज़रीन के पास पार्टनर के सीक्वल पार्टनर 2 का भी ऑफर है जिसकी शूटिंग वो जल्द ही शुरु करेंगी। हाल ही में ज़रीन खान ने मीडिया से अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि वो कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं लेकिन सलमान खान से मिलने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें भी एक्टिंग में जाना चाहिए। वो एक्टिंग सिर्फ अपने शौक के लिए करती हैं। ना कि पैसों के लिए।


Click it and Unblock the Notifications












