..................... Zarina Wahab reaction after Sooraj Pancholi acquittal in Jiah Khan case. '10 साल बाद हम...', सूरज पंचोली हुए जिया खान केस में बरी तो छलकी मां की खुशी, बोलीं कुछ ऐसा। - Hindi Filmibeat

'10 साल बाद हम...', सूरज पंचोली हुए जिया खान केस में बरी तो मां का छलका दर्द, बोलीं कुछ ऐसा

sooraj pancholi

Zarina Wahab on Sooraj Pancholi acquittal: कुछ दिनों पहले सूरज पंचोली को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने जिया खान सुसाइड मामले में बरी कर दिया। यह केस पिछले 10 सालों से चल रहा था। 2013 में अभिनेत्री जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी और सूरज पंचोली पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

इन 10 सालों में सूरज पंचोली को अपने परिवार का हर समय साथ मिला। उनकी मां जरीना वहाब भी हमेशा उनके साथ नजर आईं। अब बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में जरीना वहाब ने कहा है कि लंबे अरसे बाद और उनका परिवार राहत और सामान्य महसूस कर रहा है।

जरीना बहाव ने ये भी कहा कि, आखिरकार उनके बेटे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। उन्होंने कहा- 'दस साल तक हमने सभी झूठ को सहा इस भरोसे में कि आखिर में न्याय की जीत होगी, और यह हुआ'। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इतने सालों से उनका बेटा ठीक से खा भी नहीं रहा था और अब वो उसके फेवरिट डिशेज बनाएंगी।

वहीं, एक इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने कहा था- "फैसले ने 10 लंबे दर्दनाक साल और रातों की नींद खराब कर दी, लेकिन मैंने न यह मुकदमा जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास को भी वापस पा लिया है। इसका सामना करने के लिए बहुत साहस की जरूरत है। भगवान करे इतनी कम उम्र में जिस चीज से गुजरा वो किसी के साथ ना हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X