एक्टर पति को नई-नई एक्ट्रेस के साथ अफेयर करने का है शौक, अब पत्नी बोली- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'

Zarina Wahab On Aditya Pancholi Affair: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनकी निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है, उनमें से एक हैं बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली, जिनके अफेयर काफी मशहूर रहे हैं और अब उनकी पत्नी जरीना वहाब ने इन अफेयर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
जरीना वहाब ने पति को लेकर दिया बयान
एक्ट्रेस जरीना वहाब ने हाल ही में एक्टर आदित्य पंचोली के साथ अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की, जो उतार-चढ़ाव से भरी रही है। आदित्य के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में कई बार अफवाहें उड़ी हैं, लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि जरीना ने हाल के एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आदित्य घर के बाहर क्या करते हैं।
कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम
आदित्य पंचोली का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। 1990 में आदित्य का नाम पूजा बेदी के साथ जुड़ा और फिर उनका नाम आज की नामी एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ भी जुड़ा। एक इंटरव्यू में, जरीना से पूछा गया कि क्या मीडिया में उनके अफेयर के बारे में पढ़ने से उन्हें कोई फर्क पड़ता है।
जरीना वहाब ने पति को लेकर कही ये बात
इस इंटरव्यू में जरीना वहाब ने कहा- "जब मैं अफेयर की अफवाहें पढ़ती थी तो मुझे थोड़ा बुरा लगता था, लेकिन फिर मैं उन पर हंसती भी थी। मुझे परवाह नहीं है कि वो बाहर क्या करते हैं, लेकिन जब वो घर में आते हैं, तो वह एक बेहतरीन पिता और पति होते हैं। यही मेरे लिए मायने रखता है। अगर वो अपने अफेयर को घर लेकर आते तो मुझे बुरा लगता। अगर मैं इन सभी चीजों को बहुत सीरियसली लेती और लड़ती, तो मुझे तकलीफ होती। मैं तकलीफ नहीं सहना चाहती, मैं खुद से प्यार करती हूं।"
'लोग मुझ पर तरस खाते हैं'
जरीना ने आगे यह भी कहा कि लोग मानते हैं कि वो अपने रिश्ते और अच्छी जिंदगी ना जीने की वजह से दुखी हैं, हालांकि उन्होंने सभी धारणाओं को खारिज कर दिया। "लोग सोचते हैं कि मैं बहुत स्ट्रेस में हूं। वे बस यह मान लेते हैं कि 'वह दुखी होंगी क्योंकि आदित्य इस और उस लड़की को देख रहे हैं' कोई ये नहीं कहता, 'ये लड़की देख रही होगी इनको'।"
जरीना और आदित्य की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब और आदित्य पंचोली की शादी साल 1986 में हुई थी। आदित्य पंचोली को लेकर अफवाह थी कि वह साल 2000 के दशक की शुरुआत में कंगना रनौत के साथ लिव इन में रह रहे थे। इस अफेयर के बारे में एक्टर ने कबूल भी किया था। कंगना के साथ उनका रिश्ता खत्म होने के बाद उन्होंने जरीना के साथ सुलह कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











