पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक: ये रहा मोदी की मां और पत्नी का पहला लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बायोपिक से नरेंद्र मोदी का पहला लुक जारी हो चुका है। इस बायोपिक में विवेक ओबेरॉय मोदी का किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं फिल्म से अब दो नाम और जुड़ गए हैं - ज़रीना वहाब और बरखा बिष्ट। जहां ज़रीना वहाब फिल्म में नरेंद्र मोदी की मां, हीराबेन मोदी के किरदार में दिखाई देंगी वहीं बरखा बिष्ट उनकी पत्नी जसोदाबेन के रोल में।
वैसे नरेंद्र मोदी की मां की चर्चा, 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान ही पहली बार हुआ था। वहीं उनकी पत्नी की जानकारी भी इसी दौरान बाहर आई। नोटबंदी के दौरान, हीराबेन, बैंक की लाइन में खड़ी होकर नोट बदलती दिखाई दी थीं। वहीं उनकी पत्नी के बारे में जानकर सब चौंक गए थे।

2014 के चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी की पत्नी के बारे में कोई नहीं जानता था। लेकिन फिर लोगों को पता चला कि नरेंद्र मोदी ने शादी के बाद तीन महीने साथ रहने के बाद ही पत्नी को छोड़, सन्यास लेने का फैसला कर लिया था। वहीं जसोदाबेन ने कुछ समय उनका इंतज़ार किया लेकिन फिर उम्मीद छोड़ दी। अपना जीवन जसोदाबेन ने प्राईमरी स्कूल की टीचर बनकर गुज़ारा।


Click it and Unblock the Notifications











