'आज कल शादियां दो-तीन महीने भी...' 38 की उम्र में जरीन खान ने शादी को लेकर कह डालीं ऐसी ऐसी बातें!

Zareen Khan

Zareen Khan on wedding- जरीन खान भले ही किसी फिल्म कि हिस्सा इस वक्त ना बन रही हों लेकिन अपने बयानों और वीडियोज से अक्सर खबरों में रहती हैं। 38 साल की जरीन खान अभी कुंवारी हैं और उन्होने शादी को लेकर एक टिप्पणी की है।

उनका कहना है कि शादियां आज कल टिक नहीं पा रही हैं। इस दौरान वो एक फैन के सवाल का जवाब दे रहीं थीं। जरीन खान का कहना है कि इस समाज में शादी को हर समस्या का समाधान समझा जाता है लेकिन जो शख्स अकेले खुद को नहीं संभाल पा रहा है वो किसी दूसरे को क्या संभालेगा।

दो-तीन महीने भी नहीं चलती हैं शादियां

जरीन खान ने कहा कि, ''समाज में लोगों की ऐसी सोच है कि बच्चा हाथ से निकल गया या बच्ची हाथ से निकल गई तो.. यही कारण है कि मां बाप चाहते हैं कि जल्दी से शादी करवा दो। हर चीज सॉल्यूशन शादी नहीं है, ये कोई जादू नहीं है जिसके होने से सबकुछ ठीक हो जाता है। आज कल मैं देख रही हूं की शादियां ज्यादा से ज्यादा 2-3 महीने ही चलती हैं। मेरा ऐसा मानना नहीं है कि ये शादी हर समस्या का हल है।''

इसके अलावा जरीन ने कहा कि अगर किसी ऐसे व्यक्ति से शादी हो गई जो खुद को ही नहीं संभाल पा रहा है तो वो अपनी तो जिंदगी खराब करेगा ही, साथ ही सामने वाली की भी कर लेगा। जरीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

वीर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान को उतनी सफलता फिल्मों में नहीं मिली है जितनी लोगों ने उम्मीद की थी। इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नजर आईं थीं जो कि उस वक्त भी सुपरस्टार थे। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी लेकिन फिल्म के गाने और स्टोरी लोगों के काफी पसंद आई थी। देखने वाली बात होगी कि जरीन खान अब कब वापसी करती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: zareen khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X