'घर पे अकेली हूं, बॉयफ्रेंड चाहिए..' जरीन खान ने क्यों कहीं ऐसी बातें? 38 साल की हसीना का वीडियो वायरल

Zareen Khan

Zareen Khan obscene Comments: वीर फेम एक्ट्रेस जरीन खान इस वक्त काफी कम फिल्मों में नजर आती हैं। लेकिन उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बुरी तरह से भड़कती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वो उन कमेंट्स को लेकर बात कर रही थीं जो कि इंस्टाग्राम पर लगभग हर सेलिब्रिटी के पोस्ट पर आते हैं।

जरीन खान इन कमेंट्स से परेशान हो गई हैं। आपने अक्सर देखा होगा कमेंट्स में ''सर्विस चाहिए, घर पे अकेली हूं, अकेलापन दूर करें..'' इस तरह के कमेंट्स आते हैं। इन्ही को लेकर जरीन खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

बुरी तरह भड़कीं जरीन खान

एक्ट्रेस को इस वीडियो में नाराजगी जाहिर करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि वो पेड चैट्स के प्रमोशन को लेकर भड़क रही थीं जो कि कई लोग सेलेब्स के पोस्ट पर आकर करते हैं। इस वीडियो में जरीन खान ने कहा, ''हाय सभी को.. क्या आप के साथ भी ये हो रहा है कि पोस्ट किया नहीं की लाइन से कमेंट्स सेक्शन में ये भद्दे भद्दे कमेंट्स कि वो पानी के साइन वो बीचेस के साइन और सर्विस अवेलेबल, कम बॉयज और बॉयफ्रेंड चाहिए और घर पे अकेली हूं, और पता नहीं क्या क्या। मतलब ये सच्चे वाले लोग भी हैं या बॉट्स हैं मतलब ये इंस्टाग्राम पर क्यों हो रहा है। ये मुझे काफी परेशान कर रहा है। कैसे भी पोस्ट डालो, अगर किसी की मौत का पोस्ट भी डालो तो उसके नीचे भी कोई आकर लिख देगा, 5 मिनट में गीला कर दू्ंगी। ये हो क्या रहा है, कोई इसके बारे में मुझे बताओ क्योंकि मेरी समझ से बाहर है।''

जरीन खान का ये वीडियो सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि, ''बस इग्नोर करो मैम ऐसे लोगो के कमेंट मत पढ़ो बस ब्लॉक कर दिया है।''

किसी ने लिखा, ''हां बंद होना चाहिए तो ये सब।'' किसी का कहना है, ''इतनी भी भोली मत बनिए।'' जरीन खान को लेकर लोग ऐसी बातें कर रहे हैं। बता दें कि जरीन खान को बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा है लेकिन वो अलग अलग इंडस्ट्री में एक्ट कर रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: zareen khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X