"अगर सलमान लूलिया के बीच कुछ है तो मैं बहुत खुश हूं!"
ये तो तय है कि सलमान खान की शादी की खबरों से बॉलीवुड में हल्कान मच गया है। 50 की उम्र में भले ही सलमान खान का शादी करना फैन्स को ना हज़म हो लेकिन बॉलीवुड हीरोइनें धीरे धीरे उनके बारे में खुलकर बात कर रही हैं।
सलमान खान और लूलिया वंतूर ने हाल ही में प्रीती ज़िंटा के रिसेप्शन पर एक साथ शिरकत की और तब से इस रिश्ते पर मुहर लग चुकी है। अब ज़रीन खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि अगर सलमान खान और लूलिया वंतूर के बीच कुछ है और वो शादी कर रहे हैं तो उन्हें इस बात से काफी खुशी होगी।
[SCOOP: सलमान की प्रॉब्लम एक नहीं दो दो कैटरीना!]
गौरलतब है कि ज़रीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर से डेब्यू किया था और उन्हें कैटरीना कैफ की हमशक्ल का दर्जा दे दिया गया। इसके बाद ज़रीन का करियर तो ज़्यादा खास नहीं रहा लेकिन सलमान से उनकी करीबी बरकरार रही।
[SSHHH...कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें टॉप सीक्रेट हैं, हैरान हो जाएंगे!]
अब ज़रीन खान ने सलमान खान और लूलिया वंतूर पर बात कर कम से कम इतना तो ज़ाहिर कर दिया कि खबरें यूं ही नहीं उड़ रही और उनमें कुछ तो सच्चाई है। देखिए सलमान के बारे में ज़रीन ने और क्या की बात -


Click it and Unblock the Notifications