कैटरीना कैफ की हमशक्ल बन जरीन खान का टूटा दिल, बोला- डुप्लीकेट के साथ कोई काम नहीं करना चाहता
सलमान खान ने कई नए चेहरों को बॅालीवुड में बड़ा लांच किया है। वो भी खद के अपोजिट कास्ट करके। ठीक ऐसा ही वीर फिल्म में जरीन खान की कास्टिंग के दौरान किया है। जरीन खान ने ने कई बार इस संबंध में बात की है कि कैसे कैटरीना कैफ का हमशक्ल बताए जाने के कारण उन्हें करियर में काफी घाटा हुआ है।
जरीन खान खान जब भी मीडिया से बात करती हैं तो इस बारे में जरूर बताती हैं कि कैसे उन्हें कैटरीना कैफ पर कई बार सवाल पूछा गया है। इस बार भी एक बार फिर से जरीन खान ने कैटरीना कैफ को लेकर ये बताया है कि कैसे कैटरीना कैफ का नाम हमेशा से उनके साथ जुड़ा हुआ है।

बॅालीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को इंडस्ट्री में आए हुए एक दशक से अधिक का समय हो चुका है। कई बड़ी फिल्मों और सलमान की एक्ट्रेस होने का खिताब मिलने के बाद भी जरीन खान करियर में विफल रही हैं।
गौरतलब है कि जरीन खान के करियर की लोकप्रिय फिल्में हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3 और वीर रही है। जरीन खान अपने वजन को भी लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











