'कैटरीना की हमशक्ल' सुनते ही भड़कने वाली जरीन खान का असली चेहरा आया सामने, एक्ट्रेस को देख भागीं ऑटोग्राफ लेने

zareen khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती है। जरीन खान आए दिनों कोई ना कोई ऐसा पोस्ट जरूर शेयर करती हैं जिस वजह से वह चर्चाओं में आ जाती हैं। पिछले दिनों जहां उन्होंने खुशी बनर्जी के कपड़ों पर तंज कसा था वहीं अब जरीन खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर कैटरीना कैफ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ भी कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं है, लेकिन कैटरीना कैफ के फैन्स कहीं ना कहीं यह समझ रहे हैं कि जरीन ने आखिरकार यह वीडियो क्यों शेयर किया है।

की जाती थी जरीन की कैट से तुलना
आपको बता दें कि फिल्म वीर से डेब्यू करने वाली जरीन खान जैसे ही फिल्मों में नजर आईं लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही में उन्हें कैटरीना की कॉपी और कैटरीना की हमशक्ल के नाम से पुकारा जाने लगा। जो जरीन को कभी पसंद नहीं आया जरीन कई बार यह भी कह चुकी हैं कि उनकी किसी स्टार से शक्ल मिलती है जिस वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा।

ऑटोग्राफ लेते हुए जरीन ने शेयर किया वीडियो
वहीं अब जरीन खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर कैटरीना कैफ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ को देखते ही जरीन खान उनका ऑटोग्राफ मांगने चली जाती हैं। वहीं कैटरीना भी जरीन को ऑटोग्राफ देती हैं, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ जरा गुस्से में दिखाई दे रही हैं। कैटरीना के इस बर्ताव को देख लोगों के तमाम रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

लोगों के यूं आए रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैटरीना में इतना एटीट्यूड जबकि दोनों को ही सलमान खान ने बनाया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपको क्या जरूरत है आप उसके ऑटोग्राफ दो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-कैटरीना जल गई है जरीन की खूबसूरती देखकर। वहीं इन कमेंट्स को देख कैटरीना के फैन्स ने भी कमेंट करने शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-ओह प्लीज जरीन, हमदर्दी मत बटोरो क्योंकि यहां कैटरीना मुस्कुरा नहीं रही है। तुम कभी भी कैटरीना को रिप्लेस नहीं कर सकतीं। लोग कैटरीना को बहुत प्यार करते हैं और डायरेक्टर भी उसे कास्ट करते हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

More from Filmibeat

Read more about: zareen khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X