जरीन खान बोलीं, 'सलमान खान की फिल्म के लिए मैंने बढ़ाया था वजन, जिसे लोगों ने राष्ट्रीय मुद्दा बना डाला'
जरीन खान कई बार बॉडी शेमिंग का सामना कर चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने बोल्ड बयान जरीन खान को लेकर दिया है। जरीन खान ने बताया कि उनके वजन को लोगों ने नेशनल विषय बना दिया है।
हाल में ही जरीन खान से पूछा गया कि इंडस्ट्री में एक्टर को लुक्स पर जज किया जाता है या नहीं। इस पर वह कहती हैं कि इंडस्ट्री में लुक्स को लेकर जज किया जाता है। शुरुआत में तो मेरे वजन को नेशनल मुद्दा बना दिया था।

जरीन खान ने ये भी कहा कि मुझे वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। सलमान खान के साथ वीर फिल्म के लिए मैंने अपना वजन बनाया था जिसे लेकर लोगों ने इतना बड़ा मुद्दा बना दिया था।
मेरे किरदार के अनुरुप मैंने सब कुछ फॉलो किया। जो जो इंस्ट्रक्शन दी गई थी मैंने वह सब फॉलो की। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद सबकुछ उल्टा हुआ। मेरे लुक्स और वजन को लेकर तरह तरह की बातें की गई जैसे मैंने क्या ही कर दिया हो। ये सब बहुत परेशान करने वाला था।
उन्होंने कहा कि मैंने जब इंडस्ट्री में कदम रखा मैं सिर्फ 20-21 साल की थी तब मैं मंझी हुई भी नहीं थी। मेरा बॉलीवुड से पहले कोई नाता भी नहीं रहा, जबकि मैं उस फिल्म का हिस्सा बनी जिसमें तमाम बड़े स्टार्स लीड रोल में थे।
जरीन ने ये भी कहा कि जब मैंने पहली बार कैमरे के सामने काम किया तो मुझे ये भी समझ नहीं आ रहा था कि कैमरा कहां हैं मैं बहुत भोली थी।


Click it and Unblock the Notifications