Zareen Khan: कैटरीना कैफ की वजह से जरीन को नहीं मिली फिल्में! सालों बाद छलका दर्द, बोलीं- इंडस्ट्री ने मुझे..

Zareen Khan: सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में एंट्री लेने वालीं एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में फैंस के बात करते हुए अपने करियर पर कई खुलासे किये। एक्ट्रेस ने कहा कि कैटरीना कैफ के साथ तुलना का उनके करियर पर 'बैकफायर' हुआ क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें खुद को साबित करने का मौका ही नहीं दिया।
जरीन खान की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली थी, लेकिन अपने लुक्स के वजह से जरीन लंबे समय तक चर्चा में रही थीं। लगातार जरीन की तुलना कैटरीना कैफ से की जाती थी।
रेडिट पर हाल ही में 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में अपने शुरुआती सालों में वो खोई सी बच्ची की तरह महसूस करती थी क्योंकि वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आई थीं।
मैं भी कैटरीना कैफ की फैन थी, लेकिन..
एक यूजर ने जरीन से सवाल करते हुए लिखा, "बॉलीवुड में आपके शुरुआती दिनों में लोग आपकी तुलना कटरीना कैफ से करते थे। आपने इसे कैसा महसूस किया और क्या इसका बड़े पर्दे पर कोई प्रभाव पड़ा?" इसके जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा- "कैटरीना के साथ मेरी तुलना होने पर मुझे वास्तव में खुशी महसूस हुई थी क्योंकि मैं भी उनकी फैन थी और वह वाकई बहुत सुंदर लगती हैं। लेकिन इसका मेरे करियर पर उल्टा असर पड़ा क्योंकि इस इंडस्ट्री के लोगों ने मुझे अपनी स्किल साबित करने का मौका नहीं दिया।"
टैलेंट की बजाए दोस्ती पर मिलता है काम
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे इस बात से नफरत है कि फिल्म इंडस्ट्री में लोग टैलेंट की बजाय दोस्ती के आधार पर काम करते हैं। मेरे इंडस्ट्री में ज्यादा कनेक्शन नहीं हैं और मैं नहीं जानती कि छोटी-छोटी बातें लोगों से कैसे की जाए.. इसलिए मुझे इंडस्ट्री में ज्यादा मौका नहीं मिला।"
जरीन हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अपनी पहली फिल्म वीर के बाद, ज़रीन को 2012 की कॉमेडी हाउसफुल 2 में देखा गया था। उन्होंने हेट स्टोरी 3 (2015) और तेलुगु फिल्म चाणक्य में अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications