'हेट स्टोरी 3' में मैंने बोल्ड सीन किया तो सलमान खान के फैंस ने 'भाभी' बोलना बंद कर दिया
सलमान खान बॅालीवुड में डेब्यू किंग माने जाते हैं। अब तक वह कई कलाकारों को स्टार्स की फेहरिस्त में शामिल करवा चुके हैं। हर साल सलमान किसी ना किसी को हिंदी सिनेमा में लांच जरूर करते हैं। ऐसा ही एक मौका 9 साल पहले आया जब उन्होंने जरीन खान को बॅालीवुड में लांच किया।
जरीन खान को देखकर हर कोई यही कहता था कि कैटरीना कैफ की तरह दिखने के कारण सलमान ने उन्हें लांच किया है। हालांकि ऐसा रहा नहीं है। जरीन खान का करियर सलमान के लांच के बाद भी ऊपर-नीचे चल रहा है।

जरीन खान ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया कि कैसे सलमान के साथ फिल्म करने के कारण उन्हें लोग भाभी कहकर बुलाने लगे थे। यहां पढ़िए।


Click it and Unblock the Notifications