कैटरीना कैफ ने ऑटोग्राफ देते वक्त बनाया था मुंह? अब जरीन खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, ट्रोलर्स पर जमकर बरसीं!

Zareen Khan on Katrina Kaif Video- जरीन खान को कैटरीना कैफ का ऑटोग्राफ लेने को लेकर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। अगर आपको वो वीडियो याद हो जिसमें कैटरीना से जरीन ऑटोग्राफ ले रही हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं।
वहीं कैटरीना कैफ बिना किसी स्माइल के उनको ऑटोग्राफ दे रही हैं। हालांकि ये वीडियो तब का है जब जरीन खान को फिल्मों में काम नहीं मिला था और वो हीरोइन नहीं थीं।
सलमान खान ने इसके काफी बाद जरीन खान को वीर में लॉन्च किया था। बता दें कि इस ट्रोलिंग को लेकर जरीन खान ने अब खुलकर बात की है और ट्रोल्स के मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जरीन खान ने लगाई क्लास
एक पॉडकास्ट के दौरान जरीन खान ने कहा, ''मैने हाल ही में जो वीडियो पोस्ट किया उस अच्छी चीज को भी लोगों ने खराब कर दिया है। मैं उस वीडियो में बेवकूफों की तरह हंसे जा रही हूं। कैटरीना एक सुपरस्टार है। हम फैन हैं उनके और वो एक एक्ट्रेस हैं। मैं उस वक्त इसलिए इतनी खुश थी कि मैं कैटरीना कैफ के पास हूं। ये तो मैने देखा भी नहीं कि उनका मुंह कैसा है उस वक्त वो तो लोगों ने बाद में प्वाइंट आउट किया है। वो मोमेंट मेरे लिए काफी अच्छा था। उस वीडियो में अगर बहुत सारे लोगों ने कैटरीना को ट्रोल किया है तो मुझे भी ट्रोल किया है। वो रेस का प्रीमियर था और उनके दिमाग में पता नहीं 50 हजार चीजें चल रही होंगी। उन्होने और 50 ऑटोग्राफ साइन किए होंगे, उनका मूड वैसा हो सकता है। इसका मतलब ये नहीं है कि जो फैन आया है उससे उनको कुछ इश्यू है। मुझे नहीं लगता कि उसमें कुछ भी निगेटिव था।''
जरीन खान ने इस तरह से लोगों को जवाब दिया है। इस तरह से उन्होने खुद को और कैटरीना कैफ को डिफेंड किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











