जरीन खान के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर बरसे श्रीसंत
Recommended Video

भीड़ में एक्ट्रेसेस के साथ छेड़छाड़ की खबरें कई बार आ चुकी है। इस बार ऐसा ही कुछ जरीन खान के साथ हुआ।जी हां जरीन खान अक्सर 2 के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली गई थीं।दरअसल जरीन खान प्रमोशन के अंतिम जगह पर इंटरेक्शन पर पहुंची थी।
लेकिन वहां पहले से कोई सिक्योरिटी नहीं थी और जरीन खान 50-60 लोगों के बीच बुरी तरह फंस गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भीड़ में लोग जरीन के साथ तस्वीरें लेना चाहते थे और धक्का मुक्की भी कर रहे थे। इस घटना के बीच में जरीन खान के साथ आई अक्सर 2 की टीम डिनर करने में व्यस्त थी और किसी ने जरीन खान की मदद नहीं की।

इस पर श्रीसंत ने कहा है कि "मैंने सुना है कि वहां पर बहुत कम सिक्योरिटी गार्ड थे वो भी दिल्ली जैसी जगह में जहां चीजें आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती हैं। मेकर्स को इसके अच्छे इंतजाम करने चाहिए थे। यहां तक कि सिक्योरिटी के लोग सुरक्षा के लिए एक इंच भी नहीं हिले। 6-8 पैक्स और इतने सारे गार्ड्स को रखने की क्या जरुरत है?ये काफी शर्मिंदा करने वाली हरकत है।"
आपको बता दें कि श्रीसंत ने अक्सर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। जरीन खान के साथ हुई इस घटना के बारे में कई लोगों ने निंदा की है। पहले भी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनके साथ ऐसी घटना हो चुकी है। आप भी डालिए एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications