OMG: उग्र भीड़ के बीच फंस गई जरीन खान, पुलिस ने कर दिया लाठी चार्ज, बड़ी मुश्किल..
जरीन खान इस समय एक के बाद एक खबरों में चल रही हैं और हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस को लाठी भी चार्ज करनी पड़ी। दरअसल जरीन खान एक स्टोर के उद्धघाटन के लिए औरंगाबाद पहुंची थीं और हजारों की भीड़ इस खबर के बाद वहां पर जमा हो गई थी। जरीन खान को देखने के उतावली भीड़ ने उनको चारों तरफ से घेर लिया और एक समय आया जब वो पूरी तरह से भीड़ के बीच फंस गईं हैं। पुलिस को इसके बाद कुछ भी समझ में नहीं आया और एक्ट्रेस को बाहर निकालने के लिए भीड़ पर लाठी चार्ज करवाना पड़ी।
गौरतलब है कि पहली बार नहीं हुआ जब जरीन खान को भीड़ ने घेर लिया हो बल्कि इसके पहले भी अक्सर 2 की प्रमोशन के दौरान उनको भीड़ ने घेर लिया था और गलत व्यवहार करने की कोशिश भी की थी।

जरीन खान ने इस मामले में फिलहाल किसी भी तरह का बयान अभी नहीं दिया है लेकिन वो पूरी तरह से सुरक्षित निकल आईं थीं। हाल ही में उनकी कार से एक बाइक सवार की टक्कर हुई थी और युवक की मौत हो गई थी। ये खबर भी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी।


Click it and Unblock the Notifications